दो वर्ष नौ माह से अनुपस्थित प्रधानाध्यापिका की सेवा समाप्त, पढ़ें पूरी खबर

Primary ka master:- दो वर्ष नौ माह से अनुपस्थित प्रधानाध्यापिका की सेवा समाप्त, पढ़ें पूरी खबर

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

हमीरपुर दो वर्ष नौ माह से लगातार अनुपस्थित चल रही प्रधानाध्यापिका की बीएसए कल्पना जायसवाल ने सेवा समाप्त की कार्रवाई की है। बीएसए कल्पना जायसवाल ने बताया कि विकासखंड सुमेरपुर के बड़ागांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में तैनात प्रधानाध्यापिका नीलम यादव 20 जनवरी 2020 से अनुपस्थित चल रही हैं। उन्होंने बताया कि नौ सितंबर 2022 को प्रधानाध्यापिका की सेवा पंजिका में अंकित पते पर रजिस्टर्ड डाक से नोटिस भेजी गई। जिसमें समय देते हुए स्पष्टीकरण प्रस्तुत करते हुए उपस्थित होने के निर्देश दिए गए थे। नोटिस का जवाब न मिलने पर नहीं मिला। इसके बाद फिर बीएसए कार्यालय से 22 सितंबर को अंतिम नोटिस जारी कर 15 दिन का समय दिया गया।

Screenshot 20221013 055725

प्रधानाध्यापिका द्वारा किसी भी प्रकार का न तो जवाब प्रस्तुत किया गया और न ही वह स्वयं उपस्थित हुईं। प्रधानाध्यापिका की इस हठधर्मिता को देखते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा दो वर्ष नौ माह से लगातार अनुपस्थित चल रहीं बड़ागांव के प्राथमिक विद्यालय में तैनात प्रधानाध्यापिका नीलम यादव की सेवा समाप्त कर दी गई है। इससे पूर्व में भी बीएसए के द्वारा तीन शिक्षकों की सेवाएं समाप्त की जा चुकी हैं।

 

Read more articles 

 

👉 GAS CYLINDER PRICE TODAY 2022:- महंगाई का एक और झटका सिलेंडर हो गया इतना महंगा, उत्तर प्रदेश में सिलेंडर क्या रेट है?

👉सावधानी से करें मैसेज फारवर्ड ब्लाक हो सकता है वाट्सएप

👉 Dhanteras 2022: सोना चांदी की जगह धनतेरस पर खरीदें ये शुभ चीजें, जीवन में आएगी खुशहाली 

👉 परिषदीय विद्यालयों में दीपावली पर रहेगा 4 दिनों का अवकाश, देखें सम्बंधित अवकाश तालिका

 

Leave a Comment

WhatsApp Group Join