Weather Alert: ठंड का रेड अलर्ट, घने कोहरे और शीतलहर की चेतावनी

Weather Alert: ठंड का रेड अलर्ट, घने कोहरे और शीतलहर की चेतावनी

लखनऊ। घने कोहरे के साथ गलन भरी भीषण ठंड ने प्रदेश में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। हड्डियों तक को कंपा देने वाली ठंड से मंगलवार को लोग घरों के भीतर भी ठिठुरते रहे। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए प्रदेश के कई हिस्सों में घने कोहरे, शीतलहर और कोल्ड-डे कंडीशन को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। कई जिलों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए अत्यधिक खराब मौसम की चेतावनी भी जारी की है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Screenshot 20221221 075919

प्रदेश में कानपुर मंगलवार को सबसे ठंडा रहा। मौसम विभाग के मुताबिक यहां न्यूनतम पारा 3.6 डिग्री सेल्सियस रहा, यह सामान्य से 5 डिग्री कम दर्ज किया गया। दिन का पारा सामान्य से 12 डिग्री सेल्सियस गिरकर 10.2 डिग्री दर्ज हुआ। लखनऊ में अधिकतम तापमान सामान्य से 10.3 डिग्री लुढ़का, ये 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। न्यूनतम तापमान बीते 24 घंटों की तुलना में 3.3 डिग्री कम 6.7 डिग्री दर्ज हुआ। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक मो. दानिश के मुताबिक अगले दो दिन तक ऐसे ही मौसम रहने के संकेत हैं। घना कोहरा, शीतलहर के अलावा कोल्ड डे कंडीशन सक्रिय रहेंगी।

 

लखनऊ, कानपुर, सहारनपुर, मेरठ समेत अधिकतर जिलों में रेड अलर्ट

 

लखनऊ, सीतापुर, गोंडा, बलरामपुर, अयोध्या, बाराबंकी, श्रावस्ती, बहराइच, उन्नाव, रायबरेली, अमेठी, हरदोई, कन्नौज, कानपुर, गोरखपुर, सुल्तानपुर, जौनपुर, सिद्धार्थनगर समेत आसपास के इलाकों के लिए मौसम विभाग ने दो दिन तक रेड अलर्ट जारी किया है।

अवध समेत कई जिलों में पारा तेजी से हुआ धड़ाम प्रदेश के कई जिलों में दिन का अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से बहुत कम दर्ज हुआ है। अवध में भी दिन के अधिकतम और न्यूनतम पारे में हुई भारी गिरावट ने गलन भरी ठंड से बेहाल किया। सुल्तानपुर में न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री, फैजाबाद में 5.5, गोंडा में 6.0,बहराइच में 5.0, रायबरेली में ये 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बहराइच और आगरा में दिन का अधिकतम तापमान क्रमशः 11 और 13.1 डिग्री रहा। यह सामान्य से नौ डिग्री कम रहा।

Leave a Comment

WhatsApp Group Join