UP Anganwadi Bharti 2022: यूपी आंगनवाड़ी भर्ती 2022 कब आएगी? , यूपी में कौन कौन से जिले में आंगनवाड़ी भर्ती निकली है?

UP Anganwadi Bharti 2022: यूपी आंगनवाड़ी भर्ती 2022 कब आएगी? , यूपी में कौन कौन से जिले में आंगनवाड़ी भर्ती निकली है?

50 हजार से अधिक पदों पर हो सकती है भर्ती! किसे मिल सकता है आवेदन का मौका

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

UP Anganwadi Bharti 2022 : उत्तर प्रदेश में जल्द ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की बंपर बहाली हो सकती है। इस भर्ती के जरिए करीब 50 हजार से भी अधिक पदों को भरा जा सकता है।

उत्तर प्रदेश में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भर्ती निकलने का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों को जल्द ही बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राज्य में अगले दो महीने के भीतर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के पदों पर बंपर बहाली की जाएगी। इन रिपोर्ट्स के मुताबिक राज्य में जल्द ही तकरीबन 52 हजार महिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भर्ती की जाएगी और उत्तर प्रदेश के बाल विकास पुष्टाहार विभाग ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा है।

1663427519312
UP Anganwadi Bharti 2022

किसे मिल सकता है आवेदन का मौका :
राज्य में निकलने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की इस भर्ती में न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष तक के अभ्यर्थियों को आवेदन का मौका दिया जा सकता है। वहीं विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस भर्ती में आवेदन करने के लिए अब 10वीं के बदले अभ्यर्थियों का न्यूनतम 12वीं पास होना आवश्यक किया जा सकता है। हालांकि इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक सूचना सामने नहीं आयी है। इसलिए किसी भी तरह के अपडेट के लिए कैंडिडेट्स संबंधित विभाग की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

कब तक जारी हो सकता है नोटिफिकेशन :
इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी होने के संबंध में अभी तक कोई भी आधिकारिक सूचना सामने नहीं आई है। हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के आधार पर यह कहा जा सकता है कि इस भर्ती का नोटिफिकेशन अगले कुछ दिनों में जारी किया जा सकता है। गौरतलब है कि राज्य में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के तकरीबन 1.89 लाख पद सृजित हैं और इनमें से अभी तकरीबन 52 हजार पद रिक्त हैं। इन पदों के रिक्त होने की वजह से आंगनबाड़ी केन्द्रों का संचालन भी बाधित हो रहा है। इसलिए यह उम्मीद जताई जा रही है कि इन पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया जल्द ही पूरी की जा सकती है।

Read more

👉 वायरल होने के बाद टीचर Vishakha Tripathi पहला इंटरव्यू, जानिए क्या हुआ था, देखें

👉 प्रधान ने हड़पा बच्चों का राशन, कोटेदार पर केस दर्ज़

Leave a Comment

WhatsApp Group Join