Sarkari Naukri: पांच लाख से ज्यादा नौकरी, आत्मविश्वास से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है प्रदेश: योगी

Sarkari Naukri: पांच लाख से ज्यादा नौकरी, आत्मविश्वास से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है प्रदेश: योगी

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

साढ़े पांच वर्ष में पांच लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी से जोड़ने की सफलता का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हम लोगों ने चयन आयोगों में हस्तक्षेप को बंद किया। उन्हें स्वायत्तता दी लेकिन जवाबदेही भी तय की।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि नए भारत का नया उत्तर प्रदेश चुनौतियां देख पलायन नहीं करता, सामना करता है। सदी की सबसे बड़ी महामारी कोरोना के दौरान जब प्रवासियों के समक्ष पलायन का संकट आया तो उत्तर प्रदेश ने सबको सहारा दिया। प्रवासी हों या निवासी सबकी सुरक्षा सुनिश्चित की गई।

 

मुम्बई में यूपी मूल के लोगों से संवाद करते हुए सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश आत्मविश्वास से भरा है और आत्मनिर्भर होने की ओर अग्रसर है।

Screenshot 20230101 122509

बुधवार को मुंबई पहुंचे मुख्यमंत्री ने दो दिनी दौरे की शुरुआत प्रवासी उत्तर प्रदेश वासियों के साथ संवाद से की। उत्साह से भरे प्रवासी जनों से मुख्यमंत्री ने कहा कि बीते 5-6 वर्षों में उत्तर प्रदेश में हुए बदलाव के आप सभी साक्षी रहे हैं। आज यूपी विकास की नई कहानी कह रहा है। आजमगढ़ के लोगों को इसी मुम्बई में धर्मशाला तक नहीं मिलती थी, आज आजमगढ़ में एयरपोर्ट, यूनिवर्सिटी बन रही है।

 

 

 

Leave a Comment

WhatsApp Group Join