Weather update

आज और कल का मौसम : कल से फिर बारिश के आसार मिलेगी गर्मी से कुछ राहत | Weather Update

Weather Update
Written by Ravi Singh

आज और कल का मौसम : कल से फिर बारिश के आसार मिलेगी गर्मी से कुछ राहत | Weather Update

आज और कल का मौसम : लखनऊ। एक बार फिर रुका हुआ मानसून फिर से सक्रिय होगा। सोमवार से लखनऊ समेत प्रदेश में बारिश के आसार जता रहा है मौसम विभाग। सितंबर मानसून की विदाई का महीना भी है। कब मानसून लौट सकता है, इसे लेकर मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल ऐसे कोई संकेत नहीं हैं।

Weather Update

Weather Update | आज और कल का मौसम

आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह व मो. दानिश के मुताबिक, प्रदेश में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है। शनिवार को 4.4 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। न्यूनतम पारा भी सामान्य से अधिक है। उमस भरी गर्मी लोगों को बेहाल किए है। रविवार को भी ऐसा ही मौसम रहने के आसार हैं।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक ला-नीना की सक्रियता भी बढ़ी है। ऐसे में यह आकलन किया जा रहा है कि कहीं मानसून की विदाई इस बार कुछ देर से तो नहीं होगी। फिलहाल पश्चिमी यूपी से मानसून की विदाई का वक्त 20 से 25 सितंबर के बीच होता है। जबकि पूर्वी यूपी से 30 के बाद ही मानसून लौटता है।

About the author

Ravi Singh

Leave a Comment

WhatsApp Group Join