मोदी सरकार की UP के इन 5 जिलों को बड़ी सौगात, नए केंद्रीय विद्यालयों को कैबिनेट की मंजूरी
केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने यूपी के पांच जिलों को बड़ी सौगात दी है। उत्तर प्रदेश के पांच जिलों अयोध्या, जौनपुर, कन्नौज, बिजनौर और महराजगंज में नए केन्द्रीय विद्यालय खोले जाएंगे। इसके लिए केन्द्र सरकार की कैबिनेट से मंजूरी मिल गई है।
केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने यूपी के पांच जिलों को बड़ी सौगात दी है। उत्तर प्रदेश के पांच जिलों अयोध्या, जौनपुर, कन्नौज, बिजनौर और महराजगंज में नए केन्द्रीय विद्यालय खोले जाएंगे। इसके लिए केन्द्र सरकार की कैबिनेट से मंजूरी मिल गई है। इन विद्यालयों के खुलने पर यूपी में केन्द्रीय विद्यालयों की संख्या 127 हो जाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इन विद्यालयों की स्थापना के लिए केन्द्र सरकार से अनुरोध किया था।
हर साल केन्द्रीय विद्यालयों में कक्षा एक में प्रवेश के लिए आवेदनों की संख्या बढ़ती जा रही है। सीबीएसई बोर्ड द्वारा आयोजित परीक्षाओं में केंद्रीय विद्यालयों के छात्रों का प्रदर्शन भी अन्य सभी शैक्षणिक प्रणालियों से सर्वश्रेष्ठ रहा है। इसी को देखते हुए अयोध्या जिले के चांदपुर हरवंश क्षेत्र में केंद्रीय विद्यालय का निर्माण किया जाएगा। यह इस जिले का दूसरा केंद्रीय विद्यालय होगा। जौनपुर जिले के पयागपुर, महराजगंज जिले के महराजगंज क्षेत्र में भी केन्द्रीय विद्यालय खुलेगा। बिजनौर और कन्नौज में केन्द्रीय विद्यालयों का पहली बार निर्माण होगा।
Marriage certificate: विवाह पंजीकरण (मैरिज सर्टिफिकेट) के लिए वेबसाइट, देखें लिंक
केन्द्रीय विद्यालय अब पीएम श्री स्कूल से नामित हुए
इन नए केन्द्रीय विद्यालयों में 4800 छात्रों को पढ़ाई का मौका मिलेगा। हर विद्यालय में 960 विद्यार्थियों की क्षमता होगी। इससे 63 लोगों को स्थाई रोजगार प्राप्त होगा। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुसार सभी केंद्रीय विद्यालयों को पीएम श्री स्कूल के रूप में नामित किया गया है।
सबसे ज्यादा केन्द्रीय विद्यालय यूपी में होंगे
यूपी में 127 केन्द्रीय विद्यालय होंगे और इसके साथ ही उत्तर प्रदेश सबसे अधिक केन्द्रीय विद्यालय वाला प्रदेश बन जाएगा। केन्द्रीय विद्यालय के संचालन के लिए प्रदेश को तीन संभागों लखनऊ, आगरा और वाराणसी में बांटा गया है। इस समय 122 केन्द्रीय विद्यालय चल रहे हैं। लखनऊ संभाग में 48,आगरा संभाग में 37 और वाराणसी संभाग में 37 केन्द्रीय विद्यालयों का संचालन हो रहा है।
Leave a Reply