UP News: अयोध्या समेत पांच जिलों में नए केंद्रीय विद्यालय खुलेंगे

amaam 1582105501

UP News: अयोध्या समेत पांच जिलों में नए केंद्रीय विद्यालय खुलेंगे

लखनऊ, यूपी के पांच जिलों अयोध्या, जौनपुर, कन्नौज, बिजनौर और महराजगंज में नए केन्द्रीय विद्यालय खोले जाएंगे। इसके लिए केंद्र सरकार की कैबिनेट से मंजूरी मिल गई है। इन विद्यालयों के खुलने पर यूपी में केन्द्रीय विद्यालयों की संख्या 127 हो जाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इन विद्यालयों की स्थापना के लिए केंद्र सरकार से अनुरोध किया था।

अयोध्या जिले के चांदपुर हरवंश क्षेत्र में केंद्रीय विद्यालय का निर्माण किया जाएगा। यह इस जिले का दूसरा केंद्रीय विद्यालय होगा। जौनपुर जिले के पयागपुर, महराजगंज जिले के महराजगंज क्षेत्र में भी केन्द्रीय विद्यालय खुलेगा। बिजनौर और कन्नौज में केन्द्रीय विद्यालयों का पहली बार निर्माण होगा। इन नए केन्द्रीय विद्यालयों में 4800 छात्रों को पढ़ाई का मौका मिलेगा। हर विद्यालय में 960 विद्यार्थियों की क्षमता होगी। इससे 63 लोगों को स्थाई रोजगार प्राप्त होगा। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुसार सभी केंद्रीय विद्यालयों को पीएम श्री स्कूल के रूप में नामित किया गया है।

ये भी पढ़ेंUP के स्कूलों में विंटर वैकेशन कब से, सर्दियों की सरकारी छुट्टियों की नोट कर लें तारीख

सबसे ज्यादा केन्द्रीय विद्यालय यूपी में होंगे

यूपी में 127 केन्द्रीय विद्यालय (केवी) होंगे और इसके साथ ही यूपी सबसे अधिक केवी वाला प्रदेश बन जाएगा। केवी के संचालन के लिए प्रदेश को तीन संभागों लखनऊ, आगरा और वाराणसी में बांटा गया है। इस समय 122केवी चल रहे हैं। लखनऊ संभाग में 48, आगरा में 37 व वाराणसी संभाग में 37 केवी का संचालन हो रहा है।

Read More 

UP के स्कूलों में विंटर वैकेशन कब से, सर्दियों की सरकारी छुट्टियों की नोट कर लें तारीख

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *