शिक्षक संघ का वार्षिक चुनाव छह दिसंबर को, पढिए सूचना

शिक्षक संघ का वार्षिक चुनाव छह दिसंबर को, पढिए सूचना

शिक्षक संघ का वार्षिक चुनाव छह दिसंबर को, पढिए सूचना

लखनऊ: उप्र. शिक्षक संघ लखनऊ इकाई की 31 सदस्यीय कार्यकारिणी का वार्षिक चुनाव छह दिसम्बर को होगा। निर्वाचन अधिकारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष हेमराज सिंह गौर ने शनिवार को चुनाव election कार्यक्रम शेड्यूल जारी किया है।सभी निर्वाचन कार्यक्रम सेन्टीनियल इण्टर कालेज गोलागंज में होंगे। जिलाध्यक्ष अनिल शर्मा एवं जिलामंत्री महेश चन्द्र ने बताया कि 2 दिसम्बर को अंतिम मतदाता सूची जारी की जाएगी।

4 दिसम्बर को आपत्तियां लेकर निस्तारण होगा। उसी रोज अन्तिम मतदाता सूची जारी होने के साथ ही नामांकन भी होगा। नामांकन पत्रों की जांच एवं नाम वापसी बाद प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी। 6 दिसम्बर को मतदान और परिणामों की घोषणा की जाएगी। 31 सदस्यीय कार्यकारिणी में अध्यक्ष एक पद, उपाध्यक्ष छह पद, जिलामंत्री एक पद, संयुक्त मंत्री छह पद,कोषाध्यक्ष एक पद, आय-व्यय निरीक्षक एक पद एवं सदस्य कार्यकारिणी के 15 पदों के लिए मतदान होगा।

Read More

शिक्षामित्रों को लेकर उप सचिव की तरफ से आया बडा और महत्वपूर्ण आर्डर, जाने क्या लिखा है इसमें?

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *